भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा

Summary :

अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उसने पार्टी की सत्ता बरकरार रहने पर राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लागू करने का वादा किया।

भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा द्वारा यहां जारी किए गए घोषणापत्र में पार्टी ने लड़कियों के लिए ‘केजी से पीजी’ (नर्सरी से स्नातकोत्तर) तक मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया।पार्टी ने यह भी आश्वासन दिया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सा बीमा कवर की राशि को पांच लाख रुपये से दोगुना करके 10 लाख रुपये किया जाएगा।
घोषणापत्र की प्रमुख बातें –
.) गुजरात में केजी से पीजी तक सभी लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
.)सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
.)20 लाख नौकरी का वादा
.)गुजरात को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना
.)2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के उद्देश्य से विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए ‘गुजरात ओलंपिक मिशन’ शुरू करना
आपको बता दे कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में मुख्य रूप से भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला होना है। मीडिया सर्वे के अनुसार, गुजरात में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।  

Desk Team