भवानीपुर उपचुनाव से पहले मचा घमासान, क्या BJP उम्मीदवार की शिकायत से रद्द होगा दीदी का नामांकन

Summary :

भाजपा ने निर्वाचन आयोग में एक शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र में लंबित आपराधिक मामलों का जिक्र नहीं किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग में एक शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र में लंबित आपराधिक मामलों का जिक्र नहीं किया है।
इस निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका टिबरीवाल के मुख्य चुनाव एजेंट सजल घोष ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर बनर्जी के नामांकन पत्र पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ममता बनर्जी द्वारा दाखिल नामांकन/घोषणा पत्र पर इस आधार पर आपत्ति जताता हूं कि उम्मीदवार अपने खिलाफ लंबित आपराधिक कार्यवाही के विवरण का खुलासा करने में विफल रही हैं।’’
घोष ने अपने पत्र में बनर्जी के खिलाफ असम के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज मामलों की संख्या का भी जिक्र किया। का कहना है कि नामांकन पत्र दाखिल करते समय ममता ने अपने खिलाफ दर्ज पांच पुलिस मामलों का खुलासा नहीं किया। हालांकि त्रृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया है।

Desk Team