सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर सियासत ज़ोरो पर है। इस मामले में लगातार बयानबाज़ी कर रहे शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि यह जांच अब खत्म होने ही वाली है। ऐसे में जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, सभी को शांत बैठना चाहिए। उनके इस बयान को लपकते हुए बीजेपी ने भी पलटवार किया है।
राउत ने ने कहा कि सुशांत सिंह की फैमिली हो या कोई राजनीतिक दल सभी को शांत बैठना चाहिए। उनके इस बयान पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट किया कि, ‘संजय राउत जी, बड़ी देर कर दी हुजूर न्याय देते देते! अब आप कहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत का परिवार शांत रहे, तो न्याय मिलेगा. अब आप शांत रहिए, सीबीआई न्याय करेगी।’
माननीय संजय राउत जी, बड़ी देर कर दी हुजूर न्याय देते देते!
अब आप कहते हैं कि #सुशांत_सिंह_राजपूत का परिवार शांत रहे,तो न्याय मिलेगा। अब आप शांत रहिए, सीबीआई न्याय करेगी । @rautsanjay61— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) August 13, 2020
राउत का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उन्हें सुशांत के परिवार से माफी मांगने के लिए 48 घंटों का अल्टीमेम दिया गया था। अभिनेता के परिवार ने ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। इस मामले में सीबीआई जांच को लेकर तकरार बनी हुई है। सुशांत के परिजन और प्रशंसक लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



