भाजपा प्रवक्ता नरसिम्हा राव की कार से हादसा, दो महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत

Summary :

NULL

हैदराबाद: गुंटूर जिले के तेदेपालिगुडम इलाके में बीजेपी प्रवक्ता और सांसद जीवीएल नरसिंम्हाराव की गाड़ी से हादसा हो गया। उनकी कार ने दो महिलाओं को धक्का मार दिया। उस हादसे में एक महिला की मौते पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल इस हादसे के बाद उन पर आरोप लग रहे थे कि हादसे के बाद वो मौके से नदारद थे। हादसा शाम के करीब सात बजे जब जीवीएल नरसिम्हाराव ओंगुल से विजयवाड़ा जा रहे थे। कार में वो पिछली सीट पर बैठे हुए थे जबकि उनका पीएसओ अगली सीट पर था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बीजेपी के प्रवक्ता करीब 40 मिनट तक रहे और एंबुलेंस के आ जाने के बाद घटनास्थल से रवाना हुए।

अपनी गाड़ी से हुए हादसे पर जीवीएल नरसिम्हाराव ने बताया कि वो पिछली सीट पर सो रहे थे। वो मौके पर करीब 45 मिनट तक रुके रहे जब तक पुलिस नहीं आ गई। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया इसके अलावा दूसरी गाड़ी के जरिए मृतक महिला को भी अस्पताल पहुंचाया गया। वो पीड़ित परिजनों से मिलेंगे और दुख की इस घड़ी में न केवल उनकी संवेदना उन परिवार वालों के साथ है, बल्कि वो उनकी हरसंभव मदद भी करेंगे। जीवीएल नरसिम्हाराव ने कहा कि जो लोग उन पर संवेदनहीनता का आरोप लगा रहे हैं वो तथ्यों से परे हैं। हादसे पर राजनीति करने से किसी भी दल को बचना चाहिए।

Desk Team