महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली पारंपरिक चाय पार्टी का बीजेपी बहिष्कार करेगी। इस बात की जानकारी खुद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी।
फडणवीस ने कहा, ‘‘महा विकास अघाड़ी सरकार का गठन 28 नवंबर को हुआ था। लेकिन यह अब तक दिशाहीन एवं यू टर्न सरकार साबित हुई है। राज्य सरकार की चाय पार्टी में शामिल होने का हमारा मूड नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चाय के लिए विपक्ष को निमंत्रण बेहतर संवाद के लिए है।
कांग्रेस को आगे बढ़ने के लिए ‘सक्रिय और पूर्णकालिक नेतृत्व’ तलाशने की है जरूरत : शशि थरूर
लेकिन मेरा मानना है कि शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा को पहले आपसी संवाद सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि ये सभी वादे झूठे हैं।’’ बता दें की महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और यह 20 मार्च तक जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



