ये महिला कांस्टेबल अपने एक साल के बीमार बेटे के साथ ड्यूटी पर पहुंची, कहा- मां और ड्यूटी, दोनों फर्ज…..

Summary :

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 दिन के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं। ट्रंप के आने पर जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, इवांका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 दिन के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं। ट्रंप के आने पर जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी आ रहे हैं। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति के जेरेड वरिष्ठ सलाहकार हैं। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका से 24 फरवरी को सीधे गुजरात जाएंगे। वहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी के साथ रोड शो भी ट्रंप करेंगे और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का भी उद्घाटन करेंगे। 
अहमदाबाद में इस समय वीवीआईपी मूवमेंट के चलते सुरक्षा कड़ी हुई है। इस समय ड्यूटी पर हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इसी बीच अहमदाबाद से एक खबर सामने आई है जहां पर अपने फर्ज और मातृत्व की अनोखी मिसाल एक महिला कांस्टेबल ने पेश की है। वह महिला कांस्टेबल अपने एक साल के बेटे के साथ ड्यूटी पर तैनात है।
इस महिला कांस्टेबल का नमा संगीता परमार है और उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा, ये थोड़ा मुश्किल है लेकिन ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं बतौर मां अपनी ड्यूटी और बतौर कांस्टेबल अपनी ड्यूटी पूरी करूं। उसकी तबियत ठीक नहीं है इसलिए मैं उसे अपने साथ लेकर आई हूं और दूूध पिला रही हूं। 

बता दें कि 25 बेड का एक अस्‍थायी अस्पताल अहमदाबाद स्थित मोटेरा स्टेडियम में तैयार किया गया है। नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम वहां सोमवार को आयोजित किया गया है। अहमदाबाद कंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वहां पर पहुंच गए हैं। मोटेरा स्टेडियम पहुंचकर उन्होंने रविवार को तैयारियां एक बार देखीं। 
कहा जा रहा है कि ट्रंप अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के कार्यक्रम के बाद सीधे आगरा चले जांएगे। वहां पर वह ताजमहल देखेंगे। उसके बाद मंगलवार को ट्रंप दिल्ली आएंगे और राष्ट्रपति भवन में उनके स्वागत के लिए एक कार्यक्रम रखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दौरे पर कई प्रमुख्‍ उद्योगपतियों के साथ ट्रंप मुलाकात करेंगे। इतना ही नहीं दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा ट्रंप की पत्नी मेलानिया करेंगी और वहां पर हैप्पीनेस क्लास के बारे में बात करेंगी। 

Desk Team