भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपने संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूती देनी शुरू कर दी है। इसी कवायद के तहत 15 प्रकोष्ठ संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।
बंगाल दौरे पर जेपी नड्डा ने विधायकों को खास क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने दिया था निर्देश
भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा जब हाल में राज्य के दौरे पर आए थे तो उन्होंने राज्य के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में आम जनता की बात सुनने के लिए समय निर्धारित करने के लिए कहा था। इसी के बाद यह निर्णय लिया गया कि सभी विधायक अपने क्षेत्र में अपने निवास पर हर दिन सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक आम लोगों की बात सुनेंगे। इसके साथ ही सभी विधायक हर माह कम से कम पांच बार अपने क्षेत्र के खास हिस्सों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 25 सदस्यीय युवाओं का दल गठन का निर्देश
भाजपा की प्रदेश समिति के एक नेता ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि नवनियुक्त संयोजक संबंधित क्षेत्र के संबंधित प्रकोष्ठ के मुद्दों के बारे में विधायकों को नियमित जानकारी देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन शनिवार को कोलकाता में पार्टी के राज्य के सभी सांसदों और विधायकों से मिले। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं का 25 सदस्यीय दल का गठन करने का निर्देश दिया।
उनका काम संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से संपर्क साधने का रहेगा और वे लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को ट्वीट करके अपनी ईमेल आईडी साझा की और कहा कि अगर किसी को किसी भी प्रकार की नियुिक्त में अनियमितता की जानकारी है, तो वह उन्हें जानकारी दे सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



