गोवा पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। बाढ़ के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। गोवा के स्थानीय लोगों की मदद के लिए राज्य बीजेपी इकाई ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है। पार्टी ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगी।
बीजेपी गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत तनावडे ने कहा कि इस समय जिन लोगों को भी सहायता की जरूरत है उनके लिए पार्टी एक हेल्पलाइन की शुरुआत करेगी। तनावडे ने कहा, “हमने केंद्र सरकार से आपदा के समय राज्य की सहायता करने की अपील की है। हमें विश्वास है कि अतीत की तरह इस बार भी सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगी।”
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उनके कैबिनेट मंत्री लोगों की ममद में जुटे हैं, सरकारी तंत्र भी नुकसान को रोकने के लिए अधिक समय तक काम कर रहा है। बीजेपी नेता ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता, संबंधित क्षेत्रों में लोगों की सहायता कर रहे हैं।
भारी बारिश और उफनती नदियों के कारण गोवा के निचले हिस्से जलमग्न हो गए हैं। इन इलाकों में लगभग एक हजार घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सैकड़ों लोगों को यहां से बचाया गया है। शुक्रवार को राज्य में ऐसी भीषण बाढ़ आई जो पिछले 40 सालों में नहीं आई।


Download Android App
Download iOS App



