बांका : 18 अप्रैल को होने वाले द्वितीय चरण मतदान के लिए बांका लोकसभा से 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। राजद से निवर्तमान सांसद जयप्रकाश नारायण यादव जदयू से गिरधारी यादव तथा निर्दलीय रूप में बांका के पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने पर्चा दाखिल की।
राजद प्रत्याशी के नामांकन अवसर पर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव उपस्थित थे। उन्होंने भाजपा पर नफरत एंव वोट बैंक की राजनीती करने का आरोप लगाकर कहा कि भाजपा सांप्रादायिक माहौल बिगाडक़र चुनाव जितना चाहती है। उनके इस मंसूबे को बिहार की जनता सफल नहीं होने देगी।
मोदी जी ने सब को ठगने का काम किया ।वहीं दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा की नीतीश कुमार हमारे चाचा हैं लेकिन कैसा चाचा यह हमारे पल्टू चाचा । भाषण के क्रम मे तेजस्वी ने यह कहा कि मैं बचपन में आंटी नंबर 420 देखा करते थे अब चाचा नम्बर 420देख रहे हैं। इनके राज्य मे अपराध और घोटाला बढा है ।


Download Android App
Download iOS App



