छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा के लोग झारखंड में सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रहे थे और उधर बिहार में उनकी सरकार टूट गयी। दूसरों के लिए गड्ढा खोदने वाले कई बार खुद उसमें गिर जाते हैं।
बघेल बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। वे यहां झारखंड सरकार की ओर से आयोजित जनजातीय महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे हैं।उंन्होंने कहा कि धीरे-धीरे एनडीए के सहयोगियों का बीजेपी से मोह भंग होता जा रहा है। तीन बड़े सहयोगियों अकाली दल, शिव सेना और अब जनता दल यूनाइटेड ने उनका साथ छोड़ दिया है। यह साबित करता है कि भाजपा से अब मोहभंग होना शुरू हो गया है। यह 2024 के लिए एक संकेत है।
हेमंत सोरेन बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं – बघेल
बाद में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड के आदिवासी भी खेती-किसानी पर निर्भर हैं। यहां भी आदिवासियों को वनाधिकार पट्टा मिलना चाहिए। ऐसे पौधे लगाये जायें जो मौसम के अनुकूल हों जिससे रोजगार के साथ-साथ आय का साधन भी बनें। छत्तीसगढ़ में हमने ऐसा ही किया है।


Download Android App
Download iOS App



