भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि उनकी पार्टी एमजीपी और निर्दलीयों के साथ मिलकर गोवा में सरकार बनायेगी। गोवा की संकलिम विधानसभा सीट पर कांग्रेस से आगे चल रहे श्री सावंत ने कहा कि भाजपा प्रदेश में सरकार बनायेगी। सरकार बनाने के लिए एमजीपी और निर्दलीय विधायकों का समर्थन लेंगे।
गोवा की 40 विधानसभा सीटों में भाजपा 19 सीटों पर आगे
गोवा की 40 विधानसभा सीटों में भाजपा 19 सीटों पर आगे है जबकि 11 सीटों पर कांग्रेस अपनी बढ़त बनाये हुए है। दो सीटों पर आम आदमी पार्टी की बढ़त है जबकि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी तीन सीटों और तीन पर निर्दलीय अपनी बढ़त बनाये हुए है।


Download Android App
Download iOS App



