त्रिपुरा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी महेश सिंह ने राज्य में फिर से सत्ता की वापसी का एलान किया हैं । महेश सिंह नेभाजपा प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में फिर से दावा किया हैं ।
वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 36 सीट जीतकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को सत्ता से बाहर कर दिया था, जो 25 वर्षों से पूर्वोत्तर राज्य में शासन कर रही थी। सिंह ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी इस चुनाव में दो- तिहाई सीट पर जीत दर्ज करेगी।’’
इससे पहले वरिष्ठ नेता सिंह ने राज्य इकाई के पदाधिकारियों और पार्टी से संबद्ध अन्य संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठकें कीं।
गौरतलब है कि सिंह ने 2016 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी।


Download Android App
Download iOS App



