भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद विश्वास जताया कि उनकी पार्टी सभी राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी क्योंकि मतदाताओं को पार्टी नेतृत्व पर भरोसा है।
मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए काम करने से आगामी चुनावों में जीत हासिल करेगी
शर्मा ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा की है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए काम करने से आगामी चुनावों में जीत हासिल करेगी।’’
UP में योगी आदित्यनाथ ने दलितों के लिए किया काम
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलितों के लिए काम किया है और वहां भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
10 फरवरी से सात मार्च तक सात चरणों में होगा मतदान
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव की घोषणा शनिवार को की है। कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी से सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च हो होगी।


Download Android App
Download iOS App



