भाजपा की महिला इकाई ने सोमवार को ठाणे में प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की। मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।
हालांकि, मुंडे आरोपों को खारिज कर चुके हैं और इसे उन्होंने ‘ब्लैकमेल’ करने का प्रयास बताया था। राकांपा ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा था कि मामले में पुलिस की जांच पूरी होने तक उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है।
भाजपा की ठाणे महिला इकाई की प्रमुख मृणाल पेंडसे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मुंडे को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए क्योंकि दुष्कर्म के आरोपी को मंत्री पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती।


Download Android App
Download iOS App



