पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में मंगलवार को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की रैली में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। इस घटना में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर दीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना करीब सवा दो बजे हुई, जब बीजेपी कार्यकर्ता रैली में शामिल होने हेरिया जा रहे थे। इस हमले में कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गये और कुछ वाहनों के साथ भी तोड़फोड़ की गयी। उसके बाद विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर दीं।
बीजेपी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इस घटना के पीछे हाथ है। हालांकि सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप से इनकार किया है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है क्योंकि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रैली स्थल पर व्यस्त थे।
उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना करीब सवा दो बजे हुई। कुछ अज्ञात लेागों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया जो रैली में जा रहे थे। उनमें से कुछ घायल हो गए। हम मामले की जांच कर रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है।’’


Download Android App
Download iOS App



