गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को कपड़े के गोदाम में आग लगने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के बाद गोदाम ढहने के कारण नौ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं। दमकल विभाग के अधिकारी जयेश खादिया ने बताया कि मलबे में से 12 लोगों को बाहर निकाल ‘एलजी अस्पताल’ ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि पिराना-पिपलाज रोड स्थित इमारत में आग लगने के कारण ब्लास्ट हो गया था। इस इमारत में ही गोदाम बना था। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि 12 घायलों में से, चार को वहां लाते ही मृत घोषित कर दिया गया था और अन्य आठ का इलाज जारी है।
वहीं आज ही राजकोट शहर के भक्तिनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि जंगलेश्वर निवासी मनीषभाई दे. पाला (35) ने 30 अक्टूबर को खुद पर केरोसिन छिड़क आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज तड़के उसकी मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



