भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों का खून बेकार नहीं जाएगा। शाह ने तमिलनाडु में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजग सरकार आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चल रही है। उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए तमिलनाडु के रहने वाले दो जवानों को भी याद किया।
तमिलनाडु में भाजपा और सत्ताधारी अन्नाद्रमुक के बीच मंगलवार को हुए गठबंधन के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने तमिलनाडु और पुडुचेरी में सभी 40 लोकसभा सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिये काम करने का आह्वान किया।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, चाहे अन्नाद्रमुक हो या पीएमके या फिर भाजपा, पार्टी कार्यकर्ताओं को गठबंधन के उम्मीदवारों जिताने के लिये काम करना है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना सुनिश्चित किया जा सके।


Download Android App
Download iOS App




