BMC ने सोनू सूद के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है मामला

Summary :

बीएमसी ने इस मामले में जुहू पुलिस से 4 जनवरी को शिकायत की थी। जिसमे बताया गया था कि सोनू सूद ने शक्ति सागर बिल्डिंग जो कि एक रिहाइशी इमारत है, इसे बिना परमिशन लिए होटल में तब्दील कर लिया है।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बीएमसी का आरोप है कि अभिनेता ने जुहू में छह मंजिला रेजिडेंशल बिल्डिंग को होटल में तब्दील कर दिया है। बीएमसी ने पुलिस से कहा है कि सोनू सूद की इस गलती को संज्ञान में लें। 
बीएमसी ने इस मामले में जुहू पुलिस से 4 जनवरी को शिकायत की थी। जिसमे बताया गया था कि सोनू सूद ने शक्ति सागर बिल्डिंग जो कि एक रिहाइशी इमारत है, इसे बिना परमिशन लिए होटल में तब्दील कर लिया है। बीएमसी ने पुलिस से दरख्वास्त की है कि सोनू पर महाराष्ट्र रीजन ऐंड टाउन प्लानिंग ऐक्ट के तहत ऐक्शन लिया जाए।

शशि थरूर ने दिया कंगना रनौत के तंज का जवाब, कहा देश की हर महिला आपकी तरह हो सशक्त

वहीं मामले में सोनू सूद का कहना है कि उन्होंने यूजर चेंज की परमिशन बीएमसी से मांगी थी। वह महाराष्ट कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) की तरफ स क्लीयरेंस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कोविड-19 की वजह से कोस्टल जोन अथॉरिटी की तरफ से परमिशन नहीं मिल सकी है। सोनू ने किसी भी तरह की अनियमितता की बात से इनकार किया। 

Desk Team