रामनगर : शहर के भंडार पानी के पास ओवरलोड होने से बोलेरो वाहन पलट गया, जिससे गाड़ी में सवार सभी 26 यात्री घायल हो गए। वहीं, 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं, वाहन चालक हादसे के बाद से फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि पाटकोट के चोपड़ा गांव से रामनगर की ओर जा रही एक बोलेरो का ओवरलोड होने की वजह से टायर फट गया, जिसके चलते गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के चलते गाड़ी में सवार कुल 26 यात्रियों को चोटें आई हैं।
वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन का चालक खुद वाहन नहीं चला रहा था, बल्कि उसकी जगह उसका भांजा वाहन को चला रहा था, जो फिलहाल फरार चल रहा है।
वहीं, इस मामले में एआरटीओ विमल पांडे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन की ओवरलोडिंग की शिकायत मिली थी, जिसके चलते इसका चालान कई बार काटा जा चुका है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



