कर्नाटक के गडग में एक सरकारी स्कूल में घुसकर राम सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल की बुरी तरह पिटाई कर दी। मामले मे राज्य़ के शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल ने स्कूल के बच्चों को फ्री में पैगंबर पर किताबें बांटी। इसके बाद एक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की। जीतने वाले को 5 हजार रुपये ईनाम भी घोषित किया।
मिली जानकारी के अनुसार, नागवी तालुक के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक अब्दुल हनीफ बीजापुरा ने पैगंबर मुहम्मद के बारे में ‘मोहम्मद (ओं) येलारिगी’ (सभी के लिए मोहम्मद) शीर्षक से मुफ्त किताबें वितरित की थीं। फिर निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि की भी घोषणा की।
उधर, राम सेना के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक पर छात्रों को इस्लाम की तरफ धकेलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को मुहम्मद के बारे में जानने के लिए मजबूर किया गया। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी और कार्यकर्ताओं को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Download Android App
Download iOS App



