हैदराबाद में 16 वर्षीय लड़के ने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलने के चक्कर में अपनी मां के बैंक खाते से करीब 36 लाख रुपये गंवा दिए। बता दें कि, अंबरपेट इलाके के रहने वाले लड़के ने ऑनलाइन गेम का भुगतान करने के लिए अपनी मां के बैंक खातों का इस्तेमाल किया था। हैदराबाद पुलिस की साइबर क्राइम विंग के मुताबिक, लड़के ने अपने दादा के मोबाइल फोन पर फ्री फायर गेमिंग ऐप डाउनलोड किया। उसने गेम खेलने के लिए शुरू में 1,500 रुपये और बाद में अपनी मां के बैंक खाते से 10,000 रुपये का इस्तेमाल किया।
खेल का आदी हो गया था लड़का
बता दें कि, जैसे ही वह खेलों का आदी हो गया, उसने परिवार के सदस्यों की जानकारी के बिना भारी रकम खर्च करना शुरू कर दिया। खबरों के मुताबिक मृतक पुलिस अधिकारी का बेटा 11वीं कक्षा का छात्र 1.45 लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का भुगतान करता रहा। जब उसकी मां पैसे निकालने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) गई, तो यह जानकर वह चौंक गई कि खाते में पैसा नहीं बचा है। खाते से कुल 27 लाख रुपये खर्च किए गए।

महिला बोली, मेरे पति की दिवगंत कमाई थी
इसके बाद जब लड़के की मां ने एचडीएफसी बैंक में अपने खाते की जांच की तो पाया कि 9 लाख रुपये और गायब है। इसके बाद महिला साइबर क्राइम थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि, यह उसके दिवंगत पति की कमाई थी। उनकी मृत्यु के बाद परिवार को मिलने वाला आर्थिक लाभ भी दोनों बैंक खातों में जमा कर दिया गया था।

Download Android App
Download iOS App