World Environment Day : 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बता दें कि ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ मिट्टी के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे सुधारने के लिए जागरूक दायित्व कायम करने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ एक वैश्विक पहल है, जिसका मकसद लोगों को मिट्टी की बिगड़ती सेहत के बारे में जागरूक करना और इसमें सुधार लाने के प्रयासों को बढ़ावा देना है।

बयान के मुताबिक, ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ की शुरुआत इस साल मार्च में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने की थी, जो 27 देशों से होकर गुजरने वाली 100 दिनों की मोटरसाइकिल यात्रा पर हैं। बयान में बताया गया है कि पांच जून, 2022 को उनकी यात्रा का 75वां दिन होगा। इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में मोदी की भागीदारी भारत में मिट्टी की सेहत में सुधार को लेकर साझा चिंताओं और प्रतिबद्धताओं को प्रतिबिंबित करेगी।


Download Android App
Download iOS App



