पटना : मुजफ्फपुर के शेल्टर होम में 34 बच्चियों के साथ रेप के मामले में मुख्य आरोपी की नीतीश कुमार और सुशील मोदी के तस्वीरों पर तेजस्वी यादव ने हमला बोला है। आज लेफ्ट पार्टियों ने इस घटना के विरोध में बिहार बंद भी बुलाया, जिसका आरजेडी सहित कई पार्टियों ने समर्थन किया। इस बीच मुजफ्फरपुर रेप कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की लालू यादव के साथ एक वायरल तस्वीर पर तेजस्वी यादव ने चुप्पी तोड़ी है।
तेजस्वी ने चुप्पी तोड़ते हुए करीबी होने से किया इनकार है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि वो फोटो 1990 का है जब ब्रजेश एक रिपोर्टर था, कोई एनजीओ नहीं चलाता था। इस तरह के पुराने फोटो सामने लाकर मामले से लोगों को ध्यान भटकाया जा रहा है। बता दें कि विपक्ष के दबाव के बाद नीतीश कुमार ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की। मुजफ्फरपुर शेल्टर हाऊस का मामला बिहार में गरमाया हुआ है। उधर कल सीबीआई ने इस मामले की की फॉरेंसिक जांच कराने की बात कही।
सीबीआई के मुताबिक इस मामले की सघन फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। इसके लिए जल्द ही सीएफएसएल की एक टीम फॉरेंसिक नमूने इकट्ठे करेगी। वहीं आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज संज्ञान लिया। कोर्ट ने कहा कि पहले से परेशान बच्चियों के तमाम सरकारी अफसर और मीडिया इंटरव्यू ले रहे हैं। ये भी एक किस्म का उत्पीड़न है। कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से कहा है कि वो बच्चियों का न तो इंटरव्यू लें, न तस्वीर दिखाएं। कोर्ट ने साफ किया कि तस्वीर धुंधली या अस्पष्ट बना कर भी नहीं दिखाई जा सकती।


Download Android App
Download iOS App



