Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने छह और उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये हैं। इनमें सबसे प्रमुख चेहरा पूर्व सांसद कंकर मुंजारे का है जिन्हें बालाघाट संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
Highlights:
- मध्य प्रदेश में बसपा ने तय किए छह और उम्मीदवार
- बसपा से ये उम्मीदवार बनाए गए
- राज्य में लोकसभा की 29 सीटें है
बसपा से ये उम्मीदवार बनाए गए
बसपा ने सीधी से पूजन राम साकेत, शहडोल से धनीराम कोल, जबलपुर से राकेश चौधरी, मंडला से इंदर सिंह उईके, बालाघाट से कंकर मुंजारे और छिंदवाड़ा से उमाकांत वंदेवार को उम्मीदवार बनाया गया है।
राज्य में लोकसभा की 29 सीटें है
राज्य में लोकसभा की 29 सीटें है। यहां चार चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में छह सीटों पर चुनाव होना है जहां नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



