Chirag Paswan Meet CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज यानी 28 मार्च को एलजेपी आर प्रमुख चिराग पासवान ने मुलाकात की। इस बीच मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि लोकसभा की 40 सीट जितने में कोई संदेश नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि 2019 में तीन दल ही थे तो 39 सीट जीते थे, लेकिन आज के तारीख में देखें तो हमलोग 5 दल हैं। वहीं, दो मजबूत दल हमारे गठबंधन में हैं।
Highlights:
- सीएम नीतीश कुमार से मिलकर खुश हुए चिराग पासवान
- सभी सीटों पर जीतने का दावा
- पूरे देश में मोदी का लहर- चिराग पासवान
पूरे देश में मोदी का लहर- चिराग पासवान
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे विश्वास के साथ हमलोग नामांकन में गए हैं। बिहार में जिस तरह से लोगों में उत्साह है माहौल है ये अपने आप में दर्शाता है कि पूरी की पूरी 40 सीट जीतेंगे। वहीं, चिराग ने कहा कि यह माहौल सिर्फ बिहार में ही नहीं है। प्रधानमंत्री ने जो इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा है वो भी बहुत ही सरल तरिके से पूरा करेंगे। आगे चिराग ने कहा कि पूरे देश में मोदी का लहर है।


Download Android App
Download iOS App



