भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर की गई अमेरिकी विदेश विभाग की टिप्पणी को ‘अनुचित’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उसे अपनी स्वतंत्र और मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गर्व है और वह इन्हें किसी भी प्रकार के अनावश्यक बाहरी प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
- अनावश्यक बाहरी प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबद्ध
- इस तरह का बाहरी प्रभाव पूरी तरह अस्वीकार्य
- भारत को अपने स्वतंत्र लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गर्व
अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई
भारतीय विदेश विभाग के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेसवार्ता के दौरान गिरफ्तारी पर वाशिंगटन की टिप्पणी को लेकर नई दिल्ली के रुख के बारे में पूछे जाने पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा की गई टिप्पणी के संबंध में कल अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और इसका विरोध किया।
इस तरह का बाहरी प्रभाव पूरी तरह अस्वीकार्य
प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग का बयान अनुचित है। उन्होंने कहा कि देश की चुनावी और कानूनी प्रक्रिया पर इस तरह का बाहरी प्रभाव पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को अपने स्वतंत्र और मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गर्व है। हम इन्हें किसी भी प्रकार के अनुचित बाहरी प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Download Android App
Download iOS App




