मणिपुर सरकार ने 31 मार्च यानी ईस्टर रविवार को ‘‘कार्य दिवस’’ के रूप में घोषित करने के अपने एक दिन पुराने आदेश को बृहस्पतिवार को वापस ले लिया।
ईसाई समुदाय के विरोध के बाद आदेश वापस लिया गया है। दुनिया भर में ईसाई ईस्टर त्योहार मनाते हैं, जो यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन उनके पुनर्जीवित होने का प्रतीक है।
- यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन उनके पुनर्जीवित होने का प्रतीक
- एक दिन पुराने आदेश को बृहस्पतिवार को लिया वापस
- दुनिया भर में ईसाई ईस्टर त्योहार मनाते
शासन ने बृहस्पतिवार को अपने इस आदेश में किया संशोधन
राज्य सरकार ने बुधवार को एक अधिसूचना में कहा था कि वित्तीय वर्ष के आखिरी कुछ दिनों में शनिवार और रविवार होने के बावजूद कार्यालयों के सुचारू कामकाज के मद्देनजर 30 और 31 मार्च को सरकारी विभागों में कार्य दिवस होंगे।
शासन ने बृहस्पतिवार को अपने इस आदेश में संशोधन किया।
सभी सरकारी कार्यालय के लिए कार्य दिवस
सामान्य प्रशासन विभाग की एक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘27 मार्च के सरकारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए, मणिपुर के राज्यपाल द्वारा यह घोषणा की जाती है कि केवल 30 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/निगमों/स्वायत्त निकायों सहित सभी सरकारी कार्यालय के लिए कार्य दिवस होगा।


Download Android App
Download iOS App



