गुजरात के सूरत शहर में मंगलवार रात एक बस में आग लगने से उसमें सवार एक महिला की जलकर मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। अधिकारियों ने दी जानकारी के मुताबिक यह घटना शहर के वराछा इलाके में हुई।
बस में 15 यात्री थे सवार, हो सकती थी बड़ी घटना
सूरत के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिक ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बस में आग लगने के समय लगभग 15 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि आग वाहन में तेजी से फैल गई। समय रहते हुए स्फूर्ति के साथ बाकी के लोग जान बचाने के लिए बस से निकल गए, अन्यथा बस में कोई भी बडी घटना हो सकती थी ।
जलती बस में अकेले रह गए थे महिला पुरूष
पारिक ने कहा कि घटना के दौरान अन्य सभी यात्री समय पर बस से उतरने में कामयाब रहे जबकि एक महिला और एक पुरुष जलती हुई बस में फंस गए। उन्होंने कहा कि हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को कुछ लोगों ने किसी तरह बस से बाहर निकाला।
इंजन में चिंगारी उठने से लगी आग
अधिकारी ने कहा कि इंजन में उठी चिंगारी से बस में आग लगने का कारण बनी और आग लगने के बाद वाहन के एसी कंप्रेसर में विस्फोट हो गया।महिला की अभी तक पहचान नही हुई है। एक युवक झुलसने से बेहोश हो गया है जिसका नाम विशाल नवलाणी होने की जानकारी मिली है। घायलों को तत्काल चिकित्सा के लिए अस्पताल में ले जाया गया।


Download Android App
Download iOS App



