देहरादून : उत्तराखण्ड सरकार ने 7-8 अक्टूबर 2018 को होने वाले ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारी में गुरूवार को हैदराबाद, तेलंगाना में एक रोड शो किया। यह उत्तराखण्ड राज्य का पहला निवेशक सम्मेलन होगा, जिसका आयोजन देहरादून में किया जा रहा है। वन श्रम और आयुष मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इस रोड शो को संबोधित किया। इस अवसर पर बेंगलुरु में उत्तराखण्ड सरकार के कुछ अधिकारियों ने भी भीड़ को संबोधित किया जिनमें मनीषा पंवार, प्रधान सचिव, इंडस्ट्रीज; सौजन्या, डायरेक्टर जनरल एवं कमिश्नर, इंडस्ट्रीज, और एमडी, सिडकुल, उत्तराखंड सरकार और अमित सिन्हा, डायरेक्टर, इनफाॅर्मेशन टेक्नोलाॅजी डेवलपमेंट एजेंसी (आइटीडीए), उत्तराखण्ड सरकार शामिल थे।
उत्तराखण्ड के सरकारी अधिकारियों के अतिरिक्त सहित काॅर्पोरेट जगत के अनेक लीडर और विशेषज्ञ भी मौजूद थे। रोडशो को उत्साहवर्द्धक समर्थन मिला तथा तेलंगाना के निवेशकों ने अपनी दिलचस्पी का प्रदर्शन किया। उत्तराखण्ड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के 12 प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को उजागर किया जिनमें खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी एवं फूलों की खेती, हर्बल एवं एरोमैटिक, पर्यटन एवं आतिथ्य, तंदुरुस्ती एवं आयुष, औषधि, आॅटोमोबाइल, कुदरती रेशे, सूचना प्रौद्योगिकी, अक्षय ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी एवं फिल्म शूटिंग सम्मिलित हैं।
इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से पूंजी प्रधान उद्योगों को बढ़ावा : सपा
वन श्रम और आयुष मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत ने कहा कि, उत्तराखण्ड में हमने कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। हमारी ब्यूरोक्रेसी की कार्यपद्धति सहज है जो हमारे राज्य में निवेश बढ़ाने मे सहयाता करती है। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट 2018 के माध्यम से हम निवेशकों के लिए एक मंच मुहैया करना चाहते हैं जहाँ वे हमारे राज्य उत्तराखण्ड की संभावनाओं और व्यवसाय करने की सहजता को समझ सकें। उत्तराखण्ड संसाधनों से समृद्ध राज्य है जहां विकास की जबर्दस्त संभावनाएं मौजूद हैं।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



