मध्य प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान चल रहा है। मतदाताओं को अपनी और रुझाने के लिए पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता है तो कुछ उम्मीदवार नायब तरीके अपनाते हैं। इस बीच सागर जिले के सुरखी क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत का वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में बीजेपी उम्मीदवार एक महिला के साथ बुंदेलखंड के लोकगीत पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को चुनाव प्रचार के एक हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि मध्यप्रदेश उपचुनाव के सभी 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।
फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन पर CM शिवराज का एक्शन, FIR दर्ज
मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से वर्तमान में बीजेपी के 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 87, चार निर्दलीय, दो बसपा और एक समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। इस समय 29 सीटें खाली हैं, जिनमें से दमोह विधानसभा को छोड़कर 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



