शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार पर निर्वाचन आयोग द्वारा लगाई गई पाबंदियां सभी पर समान रूप से लागू होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद इस संबंध में एक मिसाल पेश करनी चाहिए।
प्रधानमंत्री को उदाहरण स्थापित करना चाहिए
राज्य सभा के सदस्य, राउत ने संवाददाताओं से कहा, “पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान, हमने देखा कि कैसे कुछ दलों और नेताओं, खासकर भाजपा और प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान प्रचार किया था। इस बार प्रधानमंत्री को उदाहरण स्थापित करना चाहिए।’’
उन्होंने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश और गोवा में कुछ सीटों पर लड़ने की योजना बना रही है।इस बीच, कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अत्यधिक दवाब में आने से बचाना चाहती है।राज्य सरकार ने इससे पहले दिन में पांच या अधिक के समूहों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया और 10 जनवरी की मध्यरात्रि से आवश्यक सेवाओं को छोड़कर रात में सार्वजनिक रूप से सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी।


Download Android App
Download iOS App



