झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कैंसर की तुलना ब्रह्मराक्षस से करते हुए आज कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाकर ही इसका सामना किया जा सकता है। श्रीमती मुर्मू ने यहां राजभवन में जिला प्रशासन और झारखंड आइएएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन (जेसोवा) के तत्वावधान में आयोजित ‘रांची रन अगेंस्ट कैंसर’ कार्यक्रम में सबसे पहले पुलवामा के शहीद सैनिकों को नमन किया। इसके बाद उन्होंने हजारों की संख्या में मोरहाबादी मैदान पहुंचे हर उम, के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में महिलाएं इस रोग की चपेट में ज्यादा आ रहीं हैं। यह ब्रह्मराक्षस की तरह फैलता है। शरीर की उचित देखभाल नहीं करने की वजह से आज कैंसर ने विकराल रूप धारण कर लिया है।
लोगों के बीच जागरूकता फैलाकर ही कैंसर के प्रति लड़ई लड़ जा सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश में न रोग की कमी है और ना ही रोगियों की। लोगों का खानपान, दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही इन रोगों को आमंत्रण देता है। विभिन्न वजहों से कैंसर आज पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता जरूरी है। इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों।


Download Android App
Download iOS App



