महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के राहुरी में 23 अगस्त से अग्निपथ योजना के तहत सेना की भर्ती रैली को अभ्यर्थियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है जो बेहद उत्साह और ऊर्जा के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। एक सैन्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि भर्ती कार्यालय, पुणे द्वारा राहुरी में महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ में रैली 11 सितंबर तक आयोजित होगी और 68,000 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
दोनों रैलियों में अभ्यर्थियों ने बहुत उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लियाः जरनल
विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभ्यर्थियों ने अहमदनगर, बीड, लातूर, उस्मानाबाद, पुणे और सोलापुर जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के तहत पंजीकरण कराया है। जोनल भर्ती कार्यालय (जेडआरओ), पुणे के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अजय सेठी ने कहा कि पुणे जोन के तहत पहली रैली औरंगाबाद में हुई थी और दूसरी राहुरी में हो रही है। मेजर जनरल ने कहा, ‘‘दोनों रैलियों में अभ्यर्थियों ने बहुत उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।’’ विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘दैनिक आधार पर, 5,000 से अधिक अभ्यर्थियों का शारीरिक फिटनेस परीक्षण हो रहा है। रैली मैदान में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया गया है।’’


Download Android App
Download iOS App



