दिल्ली कोरोना की ताजा रिपोर्ट, फिर सामने आए 214 नए मामले

Summary :

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 214 नए मामले आए और चार मरीजों ने संक्रमण से जान गंवा दी। शहर में संक्रमण दर 3.77 प्रतिशत दर्ज की गयी। स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि संक्रमण के नए मामलों और मरीजों की मौत के साथ दिल्ली में म

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 214 नए मामले आए और चार मरीजों ने संक्रमण से जान गंवा दी। शहर में संक्रमण दर 3.77 प्रतिशत दर्ज की गयी। स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि संक्रमण के नए मामलों और मरीजों की मौत के साथ दिल्ली में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,98,858 हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 26,462 पर पहुंच गयी है।
संक्रमण दर 3.05 प्रतिशत दर्ज की गयी
शहर में रविवार को कोविड-19 के 397 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 3.05 प्रतिशत दर्ज की गयी थी तथा पांच मरीजों ने जान गंवाई थी ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,259 है। शहर में 200 निषिद्ध क्षेत्र हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, शहर में इस साल अभी तक डेंगू के 205 मामले दर्ज किए गए हैं।
क्या कहती है एमसीडी की रेिपोर्ट 
एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में जनवरी में डेंगू के 23 मामले आए, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32 और जुलाई में 26 मामले आए। दिल्ली में 27 अगस्त तक डेंगू के 205 मामले आए। उसने बताया कि इस साल अभी तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।

Desk Team