कोरोना वायरस की रोकथम के जारी लॉकडाउन के उल्लंघन करने के आरोप में उत्तराखंड के कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर के निकट मलसा गिरधरपुर गांव में हाल में हुए गोलीकाण्ड के बाद वहां कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ सहित कई लोगों के साथ सभा करने के आरोप में
पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले, गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया गया था और जमकर फायरिंग की गई थी जिसमें दो लोग घायल हुए थे। इसके बाद उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ जानकारी लेने के लिए घटनास्थल की ओर निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया । हालांकि, पुलिस का आरोप है कि पूर्व मंत्री फिर गांव पहुंच गए और वहां लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सभा भी की।
विशाखापट्टनम गैस कांड : CM जगन का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा देगी सरकार
पुलिस की ओर से दर्ज मामले में कहा गया है कि पूर्व मंत्री बेहड़ 20-25 अन्य लोगों के साथ अलग-अलग वाहनों से मलसा गिरधपुर पहुंचे और वहां पीड़ित पक्ष के समर्थन में सभा करने लगे। आरोप है कि इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने के साथ ही भौतिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया। पुलिस बल के काफी समझाने के बाद वे बमुश्किल वहां से गए । पुलिस ने बेहड़ समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद तथा 20—25 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।


Download Android App
Download iOS App



