पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरावती संभाग से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए शिवसेना के उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा संघर्ष संघटना की उम्मीदवार संगीता शिंदे बोंडे ने निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना एक सभागार में कथित तौर पर एक बैठक करने के लिए मौजूदा विधान परिषद सदस्य देशपांडे के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत, राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री बच्चू कडू और महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने बैठक को संबोधित किया था। अमरावती संभागीय आयुक्त पीयूष सिंह ने भी देशपांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की पुष्टि की है।


Download Android App
Download iOS App



