बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के खिलाफ एक सार्वजनिक स्थल पर बिना किसी वैध कारण इधर-उधर घूमने के लिये महामारी के नियमों के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है, लेकिन श्रॉफ इसके बावजूद शाम तक बांद्रा बस स्टैंड के निकट घूमते पाए गए।
अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



