कर्नाटक में बाबलेश्वर सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजयगौड़ पाटिल के बेटे के खिलाफ पिस्टल से फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी नेता के बेटे समर्थ वी पाटिल को 12 अप्रैल को अपनी पिस्टल से कथित तौर पर एक राउंड फायरिंग करते देखा जा सकता है। विजयपुरा के कांग्रेस अध्यक्ष राजू अलगुर ने कहा, ‘पाटिल आपराधिक तरीकों का इस्तेमाल कर मतदाताओं को धमकाया जा रहा है और उन्हें वोट देने के लिए मजबूर कर किया जा रहा है।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाबलेश्वर में शक्ति प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने रिवाल्वर से हवा में गोलियां चलाईं।
उधर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एडीजीपी (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने ट्वीट किया, ‘प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।’ उल्लेखनीय है श्री पाटिल विजयपुरा जिले के बाबलेश्वर में कांग्रेस नेता एवं निवर्तमान विधायक एम.बी। पाटिल के खिलाफ 2023 का चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने 2018 के विधानसभा चुनाव में श्री पाटिल को 29,715 मतों के अंतर से हराया था।


Download Android App
Download iOS App



