केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित मवेशी तस्करी घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में छह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों के छह दलों ने करीम खान और उनके करीबी जियाउल हक समेत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेताओं के इलमबाज़ार और नानूर स्थित आवासों पर छापेमारी की।

मंडल इससे पहले दो बार सीबीआई के समक्ष पेश हुए
उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने टीएमसी के बीरभूम अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के सहयोगी एवं पत्थर कारोबारी टुडू मंडल के आवास पर भी छापेमारी की।अधिकारियों में से एक ने बताया, ”करीम खान काफी समय से फरार हैं और उनका मोबाइल नंबर भी पहुंच से बाहर है।”मंडल इससे पहले दो बार सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे। जांच के तहत उनके निजी अंगरक्षक को भी गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



