यस बैंक घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को आरोप पत्र दाखिल किए है। आरोप पत्र में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर, उनकी बेटी और डीएचएफएल के प्रमोटर और नॉन एग्जक्यूटिव डायरेक्टर कपिल और धीरज वधावन के नाम शामिल किए गए है।
करीब 100 पन्नों के आरोप पत्र में इन सभी लोगों सहित DOiT अरबन वेंचर्स लिमिटेड और डीएचएफएल को भी आरोपी बनाया गया है। यस बैंक की तरफ से संदिग्ध लोन जारी किए जान के बाद सीबीआई की तरफ से यह केस 7 मार्च को दर्ज किया गया था।
बेटियों संबंधी ट्वीट पर NCPCR और NCW ने जीतू पटवारी से मांगा स्पष्टीकरण
इसमें आरोप था कि यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर और डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन, धीरज वधावन के बीच एक-दूसरे को फायदा पहुंचाने का मामला बनता है। दरअसल, ईडी ने यस बैंक के प्रवर्तक राण कपूर और उनके परिवार पर 4,300 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई का धन शोधन करने का आरोप लगाया था।
यह राशि उन्हें कथित तौर पर बैंक के जरिये इन कंपनियों को बड़ा कर्ज उपलब्ध कराने के एवज में रिश्वत के तौर पर दी गई। दिया गया कर्ज बाद में गैर-निषपादित राशि (एनपीए) हो गया। जिससे यस बैंक संकट में घिर गया।


Download Android App
Download iOS App



