ऋषिकेश : भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वापसी पर उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। तीर्थनगरी में नौजवानों ने रैली निकालकर जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर खुशी जताई। रैली इंदिरा नगर से शुरू होकर रेलवे रोड होते हुए त्रिवेणी घाट पहुंची।
यहां हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय के साथ भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना के जयकारे लगाए। बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन की जय जयकार करते हुए युवाओं ने कहा कि अभिनंदन की बहादुरी पर पूरे देश को गर्व है। नगर निगम पार्षद राजेंद्र डिस्टेंस कहा कि भारत सरकार की कूटनीति और भारतीय सेना के अदम्य साहस के आगे आखिर पाकिस्तान को झुकना पड़ा।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का साहस अतुल्य है इस अवसर पर सुधा असवाल, राम सिंह पवार, उमादत्त डंगवाल, कुसुम अग्रवाल, सुमित थपलियाल, प्रीति घिल्डियाल, सुमित त्यागी, अजय गोयल, निखिल साहू, शुभम साहू, सुभाष त्यागी बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



