नागपुर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए इसे किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ऐतिहासिक और महान कदम बताया। फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में किसानों की उत्पादन लागत से डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का वादा पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने कहा कि 2018-19 के लिए सभी प्रमुख फसलों की एमएसपी बढ़ाने की घोषणा ऐतिहासिक है। फडणवीस ने कहा, ‘‘उत्पादन लागत की डेढ़ गुना एमएसपी से हमारे किसनों को बड़ी राहत देगी। यह किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बड़ा कदम है।’’ प्रदेश के कृषि मंत्री सदाभाऊ खोट ने कदम का स्वागत किया। विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में खोट ने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक फैसला है और किसानों की खुदकुशी रोकने की दिशा में बड़ा कदम है। फसलों के अच्छे दाम मिलेंगे।’’
केंद्र की एमएसपी वृद्धि की घोषणा ऐतिहासिक कदम : फडणवीस
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



