राज्यसभा सांसद और शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर सरकार को गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। राउत ने यहां दादर इलाके में शिवसेना भवन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गठबंधन इस तरह की दबाव की रणनीति के आगे नहीं झुकेगा। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस शामिल हैं।
भाजपा के कुछ नेताओं ने उनसे पाला बदलने के लिए संपर्क किया
शिवसेना नेता ने दावा किया कि भाजपा के कुछ नेताओं ने उनसे पाला बदलने के लिए संपर्क किया था और चेतावनी दी थी कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें कीमत चुकानी होगी। राउत ने कहा, इसके तुरंत बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मेरे करीबी लोगों को निशाना बनाने लगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे नीत सरकार को गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अगर आपको लगता है कि हम झुक जाएंगे तो यह संभव नहीं है। यह हमने दिवंगत बालासाहेब ठाकरे से सीखा है।’’
यूपी के CM योगी ने सपा पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 325 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही
ईडी गठबंधन नेताओं के परिवार के सदस्यों को बदनाम करने के लिए उन्हें निशाना बना रही है
राउत ने दावा किया कि वे (ईडी) गठबंधन नेताओं के परिवार के सदस्यों को बदनाम करने के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड में सरकार गिराने की साजिश चल रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया के पुत्र नील सोमैया पीएमसी बैंक घोटाला मामले में आरोपी राकेश वाधवान के कारोबारी सहयोगी हैं।
उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में उचित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सभी दस्तावेज सौंपेंगे। राउत के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उचित समय पर वह इसका जवाब देंगे।


Download Android App
Download iOS App



