छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने रविवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर इसका आयोजन ”घर से परीक्षा” पैटर्न पर किया गया था। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इस परीक्षा में कुल 97.43 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। उन्होंने कहा कि लड़कियों में 98.06 फीसदी छात्राएं सफल रहीं जबकि 96.69 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।
राज्य के विद्यालय शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यहां सीजीबीएसई के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2,89,023 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था और 2,86,850 इसके लिए उपस्थित हुए थे। मंत्री ने कहा कि इनमें से 2,84,107 छात्रों के परिणाम घोषित किए गए और 2,76,817 छात्र उत्तीर्ण हुए। पास होने वालों में से 2,71,155 छात्रों ने ग्रेड-1 श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि 5,570 ने ग्रेड-2 और 79 ने ग्रेड-3 में जगह बताई।”
महामारी के चलते सीजीबीएसई ने ”घर से परीक्षा” के तहत 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की थी, जिसके तहत छात्रों को केंद्र से प्रश्नपत्र प्राप्त करके उन्हें घर ले जाकर पांच दिन के अंदर उत्तरपुस्तिका जमा करनी थी। टेकम ने कहा कि नै परीक्षा पद्धति के चलते इस साल योग्यता क्रम सूची जारी नहीं की गई है।


Download Android App
Download iOS App



