आरएसएस के विजयदशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे एचसीएल के चेयरमेन शिव नादर

Summary :

एचसीएल के संस्थापक-चेयरमेन और पद्म भूषण से सम्मानित शिव नादर आठ अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विजयदशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

एचसीएल के संस्थापक-चेयरमेन और पद्म भूषण से सम्मानित शिव नादर आठ अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विजयदशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे जो संघ के मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। संघ के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 
आरएसएस का यह सालाना कार्यक्रम है जिस पर राजनीतिक विश्लेषकों की नजर रहती है क्योंकि विजयदशमी पर आरएसएस प्रमुख के भाषण में संघ के साथ-साथ उससे जुड़े संगठनों का आने वाले समय का एजेंडा सामने आता है।

मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल, बोले-पिछले 6 वर्षों में क्या देखा

आरएसएस के नागपुर के महानगर संचालक राजेश लोया ने कहा, “एचसीएल के संस्थापक-चेयरमेन शिव नादर आठ अक्टूबर को होने वाले विजयदशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।” 
आरएसएस की स्थापना केशव बलीराम हेडगेवार ने 1925 में विजयदशमी के दिन की थी। पिछले साल विजयदशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी थे। 

Desk Team