Chaitanya Baghel को बड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानें पूरा मामला

Summary :

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे Chaitanya Baghel की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने उन्हें पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की और अब अदालत से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मंजूरी मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी के वकील डॉ. सौरभ पांडे ने बताया कि…

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे Chaitanya Baghel की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने उन्हें पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की और अब अदालत से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मंजूरी मिल गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी के वकील डॉ. सौरभ पांडे ने बताया कि एजेंसी ने पहले Chaitanya Baghel के घर पर छापा मारा और फिर उन्हें हिरासत में लेकर 18 जुलाई को पांच दिन की रिमांड ली। इस दौरान कई दस्तावेजों की जांच की गई और कई सवालों के जवाब लिए गए। पूछताछ के बाद जब तत्काल कुछ नया सामने नहीं आया तो अदालत से न्यायिक हिरासत की मांग की गई।

जांच जारी रखने की संभावना

डॉ. पांडे ने यह भी बताया कि अगर भविष्य में पूछताछ की ज़रूरत महसूस हुई तो कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में जाकर भी चैतन्य से सवाल-जवाब किए जा सकते हैं। फिलहाल, ईडी को पूछताछ में कुछ खास नहीं मिला है, लेकिन जांच अभी भी जारी है। Chaitanya Baghel

Chaitanya Baghel के वकील ने क्या कहा?

Chaitanya Baghel के वकील फैजल रिजवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल को बिना किसी समन या नोटिस के गिरफ्तार किया गया है, जो कानून की प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऐसा पहला मामला है जिसमें गिरफ्तारी से पहले कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई।

यह भी देखें-Haryana News: पलवल में स्वच्छता की अनदेखी, दुकानदारों का नगर परिषद पर गुस्सा | Palwal |

अगली पेशी 4 अगस्त को

फैजल रिजवी ने जानकारी दी कि Chaitanya Baghel को अब 4 अगस्त को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने जेल प्रशासन से चैतन्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही परिजनों और वकीलों को तय समय पर मिलने की अनुमति देने के लिए भी आवेदन दिया गया है। (Chaitanya Baghel)

यह भी पढ़ें- Odisha Rape Case में कांग्रेस का युवा नेता गिरफ्तार, जानें अब तक क्या हुआ इस मामले में ?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।