महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ा एक झटका लगा है। बाल ठाकरे के करीबी रहे चंपासिंह थापा और मोरेश्वर राजे ने सोमवार को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसी पर उद्धव गुट ने टिप्पणी करते हगे कहा है की मातोश्री के कई और भी कर्मचारी हैं और सफाईकर्मियों और कुत्तों को घुमाने वालों के किसी पार्टी के साथ शामिल होने से उनको कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
देवी के जुलूस के बीच कुछ अपने गुट को बड़ा करने में आमादा
वहीं, उद्धव गुट के राजन विचारे ने शिंदे गुट में बालासाहेब के सहायकों के शामिल होने पर कड़ी निंदा कर रहे है। उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे में एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए कहा कि शहर में सर्वदलीय नवरात्रि समारोह लोगों की राजनीतिक घोषणाओं से प्रभावित हैं। देवी के जुलूस के बीच कुछ अपने गुट को बड़ा करने में आमादा हैं।
इसी मोके पर चंपासिंह थापा और मोरेश्वर राजे ने कहा कि “दिवंगत नेता बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले एकनाथ शिंदे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



