हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम विभाग ने भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है,लिहाजा यहां एक-दो दिन ठंड पड़ सकती है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे शिमला, नरकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जो कि पहाड़ों के बीच स्थित हैं, यहां 12 और 13 मार्च के बीच बर्फ बारी हो सकती है।
हिमाचल के मनाली और शिमला सहित कुछ हिस्सों में तेज ठंड जारी रहेगी। शिमला में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कुफरी, मशोब्रा और नरकंडा के अलावा शिमला में सात मार्च को बर्फबारी हुई थी। लाहौल और स्पीति जिले में केलांग शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश के सबसे ठंडा स्थान रहा।
मध्य प्रदेश : सियासी संकट के बीच भोपाल से जयपुर के लिए रवाना हुए कांग्रेस विधायक
कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य रहा, डलहौजी में 2.8 डिग्री, कुफरी में 1.3 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला कस्बे में 8.8 डिग्री तापमान रहा, जहां 12 मार्च को भारत और दक्षिण अफ्रीका का एक दिवसीय मैच होना है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ- कैस्पियन सागर से उत्पन्न होने वाले तूफान और उसके अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में घूमते हुए 14 मार्च तक फिर से सक्रिय हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



