इस कम्पनी ने कर्मचारी को बनाया मानव हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर,फोटो देख लोगों ने दिया रिएक्शन

Summary :

अब कोरोना वायरस का खौफ केवल चीन में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बखूबी देखने को मिल रहा है।

अब कोरोना वायरस का खौफ केवल चीन में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बखूबी देखने को मिल रहा है। इस वजह से कोरोना वायरस के प्रकोप से अपने बचाव के लिए देशों ने इस बेहद खतरनाक वायरस से बचने के लिए कई गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं। बता दें कि चीन के बाद इटली और ईराक में भी कोरोना ने काफी ज्यादा तबाही मचा रखी है। 
इस दौरान एक खबर को लेकर दुनिया की मशहूर तेल कम्पनी भी विवादों में घिरती हुई दिख रही है। जी हां दरअसल सऊदी अरामको ने दहरान मुख्यालय में एक कर्मचारी को हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर पहना दिया है। 

ये शख्स मास्क पहन कर लॉबी और बिल्डिंग के बाहर खड़े हुए स्टाफ के पास जाता है और उनके हाथ साफ कराता है। अब जब ये मामला इंटरनेट पर जा पहुंचा तो सऊदी अरामको के लोगों ने तुंरत आड़े हाथो लेना शुरू कर दिया। 
फोटो वायरल हो जानें के बाद अरामको ने कहा है कि कंपनी ने इसे फौरान बंद कर दिया है और ऐसा अब दोबारा नहीं हो सके इसके लिए कई कदम उठाए हैं। वहीं सोशल मीडिया की जनता ने कहा अरामको का गल्फ क्लास,एक गिफ्ट। 

Desk Team