चंद्रकांत पाटिल ने MNS प्रमुख राज ठाकरे से की मुलाकात, गठबंधन को लेकर किया इनकार

Summary :

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की।

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद बीजेपी का मनसे से गठबंधन की खबरें ज़ोर पकड़ने लगी हैं। हालांकि चंद्रकांत पाटिल ने गठबंधन को लेकर किसी भी तरह के प्रयासों को खारिज किया है।
शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत चली। बैठक में राज ठाकरे के साथ मनसे के कई नेता भी मौजूद रहे। बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष पाटिल ने ट्वीट कर लिखा कि यह मुलाकात एक-दूसरे की भूमिका समझने और कुछ विषयों पर चर्चा करने के लिए थी, लेकिन बात गठबंधन की नहीं थी! 


गौरतलब है कि इस मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने गुरुवार को कहा था कि बीजेपी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन की कोई संभावना नहीं है क्योंकि अन्य राज्यों के बारे में उसके विचार हमारे लिए अस्वीकार्य हैं। अनेकों मतभेद के बावजूद भी ये मुलाकात आवश्‍यक है। 

महाराष्ट्र बीजेपी अध्‍यक्ष चंद्रकांत पाटिल का कहना है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण के मुद्दे का कोई हल निकलने तक बीजेपी राज्य सरकार को स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने देगी।

Desk Team